आज शाम डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे मजबूत होकर 83.42 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली, जहां बीएसई सेंसेक्स 732.96 अंक यानी 0.98% टूटकर 73,878.15 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 172.35 अंक या 0.76% की गिरावट के साथ 22,475.85 पर बंद हुआ।