मध्यप्रदेश में कपास सीजन 2026-27 का शानदार शुभारंभ : सुसारी में ₹9,101 के भाव से हुई कपास की खरीदी MP में 2026-27 कपास सीजन की शानदार शुरुआत, सुसारी में ₹9,101 प्रति क्विंटल भाव
आज दिनांक 26 अगस्त 2026 को मध्यप्रदेश के निमाड़ क्षेत्र के कुक्षी तहसील के सुसारी गांव में श्री जयेश कॉट, सुसारी द्वारा कपास के नए सीजन 2026-27 की खरीददारी का शुभारंभ किया गया।
स्मार्ट इन्फो सर्विसेस से बातचीत में इंदौर के कपास दलाल श्री बकुल एरन जी ने बताया कि नए कपास सीजन की शुरुआत सुसारी में ₹9,101 प्रति क्विंटल के शानदार मुहूर्त भाव के साथ हुई है। पहले ही दिन 1,500+ क्विंटल नए कपास की आवक देखने को मिली, जो सीजन की मजबूत शुरुआत
इस अवसर पर जिनिंग फैक्ट्री के मालिक श्री राजू पाटीदार द्वारा किसान एवं कांटा-बांट की पूजा-अर्चना कर नए कपास की खरीदी का मुहूर्त किया गया। कपास का मुहूर्त भाव ₹9,101 प्रति क्विंटल रहा।
आज नए कपास की 1,500+ क्विंटल आवक रही।
इस अवसर पर इंदौर से दलाल श्री बकुल एरन एवं श्रीराम ऑयल मिल के श्री नितिन गोयल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इसी अवसर पर कपास की एक गाड़ी श्रीराम ऑयल मिल, इंदौर (श्री नितिन गोयल) को दलाल श्री लक्ष्मण कुमार अग्रवाल (बकुल एरन), इंदौर द्वारा बेची गई। इसकी डिलीवरी हाजिर (2–3 दिन) कंडीशन रहेगी। (SIS)
और पढ़ें :- US डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसे मजबूत होकर ₹95.41 पर बंद हुआ