सरकार ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसमें परिधान और मेड-अप्स पर राज्य एवं केंद्रीय करों की वापसी (ROSCTL) योजना शामिल है। इसके अलावा, फरवरी 2025 में “भारत टेक्स 2025” जैसे मेगा टेक्सटाइल इवेंट के आयोजन को भी समर्थन दिया जा रहा है, ताकि भारत को वैश्विक स्तर पर सोर्सिंग और निवेश के लिए आकर्षक केंद्र बनाया जा सके।
भारत ने 14 मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और 6 अधिमान्य व्यापार समझौते (PTA) भी किए हैं, जिससे वैश्विक बाजारों तक पहुंच आसान हो रही है।
वहीं, कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में, ICAR के तहत नागपुर स्थित केंद्रीय कपास अनुसंधान संस्थान (CICR) बेहतर किस्मों और उन्नत तकनीकों के विकास पर कार्य कर रहा है। पिछले एक दशक में 333 नई कपास किस्में विकसित की गई हैं, जिनमें 191 गैर-बीटी और 142 बीटी किस्में शामिल हैं।
और पढ़ें :- शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1 पैसे गिरकर 84.92 पर आ गया