STAY UPDATED WITH COTTON UPDATES ON WHATSAPP AT AS LOW AS 6/- PER DAY

Start Your 7 Days Free Trial Today

News Details

सीसीआई ने मनावर मंडी में 1.15 लाख क्विंटल कपास खरीदा, अंतिम तारीख 27 फरवरी है

2026-02-17 20:04:45
First slide


कपास खरीदी की लास्ट डेट 27 फरवरी: मनावर मंडी में CCI ने 1.15 लाख क्विंटल कपास खरीदा, 23 हजार गठान बने


मनावर सेमल्दा मार्ग स्थित मंडी में भारतीय कपास निगम (CCI) की कपास खरीदी अब अपने आखिरी दौर में पहुंच गई है। मंडी प्रशासन ने साफ कर दिया है कि पंजीकृत किसानों से कपास की खरीदी 27 फरवरी को पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।


इस सीजन के पिछले तीन महीनों में मनावर मंडी में कपास की जबरदस्त आवक रही। सीसीआई ने रिकॉर्ड 1 लाख 15 हजार क्विंटल कपास खरीदा है, जिससे करीब 23 हजार कपास की गठानें तैयार की गई हैं। किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार की सीसीआई नीतियों और समर्थन मूल्य पर खरीदी से उन्हें अपनी फसल का सही दाम मिला है और वे आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं।


मंडी का बढ़ा राजस्व

मंडी सचिव भगतसिंह डावर ने बताया कि सीसीआई की लगातार खरीदी की वजह से मंडी के राजस्व (कमाई) में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, सीसीआई से मिले पत्र के अनुसार अब 27 फरवरी के बाद खरीदी नहीं की जाएगी। इसके लिए 16 और 20 फरवरी तक की तारीखें कपास की आवक के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

निजी बाजारों की ओर किसानों का रुझान

मनावर जिनिंग मैनेजर पवन कुशवाह के मुताबिक, फरवरी के अंत तक ही मंडी में कपास आने की उम्मीद है। उन्होंने एक खास बात यह भी बताई कि इन दिनों निजी जिनिंग फैक्ट्रियों में कपास के दाम बढ़ गए हैं। इस वजह से अब किसान सीसीआई के बजाय निजी व्यापारियों को अपना माल बेचने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं।


और पढ़ें :- जनवरी में टेक्सटाइल एक्सपोर्ट 3.75% घटा, US डील से राहत




Regards
Team Sis
Any query plz call 9111977771

https://wa.me/919111977775

Related News

Circular