कर्नाटक में दो टेक्सटाइल एक्सपोर्ट सेंटर प्रस्तावित

2026-09-02 11:55:02
First slide


कर्नाटक के दो टेक्सटाइल एक्सपोर्ट सेंटर प्रस्तावित, ग्लोबल बाजार पर फोकस

*बेंगलुरु:* कर्नाटक सरकार राज्य के हैंडलूम और टेक्सटाइल सेक्टर को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए दो टेक्सटाइल एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव लेकर आई है। इनमें से एक सेंटर उत्तर कर्नाटक में और दूसरा बेंगलुरु के पास डोड्डाबल्लापुर में स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है। राज्य के मुख्य सचिव ने यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को सौंपा है।

बेंगलुरु में आयोजित नेशनल हैंडलूम एक्सपो-2026 के दौरान शनिवार को MSME, माइंस एंड टेक्सटाइल विभाग की सचिव रोहिणी सिंधुरी ने बताया कि प्रस्तावित सेंटर एक्सपोर्ट से जुड़ी विभिन्न सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने में मदद करेंगे।

उन्होंने कहा कि इन सेंटरों के जरिए एक्सपोर्ट प्रक्रियाओं, डॉक्यूमेंटेशन, अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों, वैश्विक बाजार के अवसरों और विदेशी खरीदारों से संपर्क बनाने को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

सिंधुरी ने कहा कि कर्नाटक के हैंडलूम और टेक्सटाइल उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार में बड़ी संभावनाएं हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिए उत्पाद की गुणवत्ता के साथ मार्केट इंटेलिजेंस, सर्टिफिकेशन, डॉक्यूमेंटेशन और बायर लिंकेज जैसी सुविधाएं भी जरूरी हैं। प्रस्तावित एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर इन जरूरतों को एक जगह पूरा करने की दिशा में काम करेंगे।

उत्तर कर्नाटक में प्रस्तावित केंद्र से क्षेत्र के बुनकरों, टेक्सटाइल उत्पादकों और उद्यमियों को निर्यात संबंधी सहायता उपलब्ध कराने की उम्मीद है। वहीं, डोड्डाबल्लापुर में प्रस्तावित सेंटर का फोकस बेंगलुरु और आसपास के क्षेत्रों के टेक्सटाइल और गारमेंट उद्योग को सहयोग देने पर रहेगा।

राज्य सरकार आने वाले वर्षों में टेक्सटाइल एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, नई तकनीक को अपनाने, स्किल डेवलपमेंट, मार्केट लिंकेज और एक्सपोर्ट प्रमोशन पर भी जोर दे रही है।

घरेलू बाजार पर भी फोकस

इस बीच, सरकार हैंडलूम उत्पादों के लिए घरेलू बाजार का विस्तार करने की भी योजना बना रही है। टेक्सटाइल डेवलपमेंट कमिश्नर और हैंडलूम एंड टेक्सटाइल विभाग के निदेशक ए. बी. बसवराजू ने कहा कि बेंगलुरु में आयोजित 14 दिवसीय नेशनल हैंडलूम एक्सपो को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक ग्राहकों तक हैंडलूम उत्पाद पहुंचाने के लिए बीदर और देवनहल्ली में बड़े हैंडलूम एग्जिबिशन और सेल्स एक्सपो आयोजित करने की योजना है।

सरकार ने बेंगलुरु रूरल, बेंगलुरु अर्बन, मैसूर और हासन को ‘चैंपियन डिस्ट्रिक्ट्स’ के रूप में चिन्हित किया है। वहीं, बल्लारी, गडग, हावेरी और बागलकोट को केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के तहत ‘एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्स’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

बसवराजू के अनुसार, इन जिलों के अधिकारियों और उद्यमियों के लिए विशेष ट्रेनिंग वर्कशॉप आयोजित की जा रही हैं, ताकि उन्हें एक्सपोर्ट प्रक्रियाओं और वैश्विक बाजार में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी जा सके।


और पढ़ें :- गुजरात में बारिश की कमी से कपास पर संकट



Regards
Team Sis
Any query plz call 9111677775

https://wa.me/919111677775

Application Download
Whatsapp Contact