केंद्रीय-राज्य बजट से MSME को बढ़ावा

By shruti 2026-02-19 22:11:38
First slide


'केंद्रीय-राज्य बजट से भीलवाड़ा की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को मिलेगी ताकत': रिजु झुनझुनवाला बोले- मैन्युफैक्चरि एक्सपोर्ट और MSME को बढ़ावा मिलेगा


केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर आरएसडब्ल्यूएम भीलवाड़ा ग्रुप के रिजु झुनझुनवाला ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बजट को विकासोन्मुख, विनिर्माण को प्रोत्साहित करने वाला, लघु एवं मध्यम उद्योगों को सशक्त बनाने वाला और निर्यात बढ़ाने के साथ कार


झुनझुनवाला ने कहा कि देश के प्रमुख वस्त्र केंद्र के रूप में पहचाने जाने वाले भीलवाड़ा को इस बजट से सीधा लाभ मिलेगा। प्रौद्योगिकी उन्नयन, आधुनिक मशीनरी के उपयोग, आधारभूत ढांचे के विस्तार, परिवहन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और कौशल विकास पर विशेष जोर से यहां की वस्त्र इकाइयां और अधिक मजबूत होंगी। इससे उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सुधार होगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।


उन्होंने कहा कि बजट के प्रावधानों से भीलवाड़ा में नए निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। मूल्य संवर्धन, हरित ऊर्जा के उपयोग और निर्यात विस्तार के अवसर बढ़ने से स्थानीय उद्योग को नई दिशा और गति मिलेगी।

राजस्थान बजट की भी सराहना

रिजु झुनझुनवाला ने उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत राजस्थान बजट की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य बजट में आधारभूत ढांचे, औद्योगिक विकास और संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे भीलवाड़ा सहित पूरे प्रदेश के औद्योगिक तंत्र को मजबूती मिलेगी।


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के प्रयासों से प्रदेश में सकारात्मक औद्योगिक माहौल बना है।


उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से भीलवाड़ा का वस्त्र क्षेत्र राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी और अधिक सशक्त एवं प्रतिस्पर्धी बनेगा।

और पढ़ें:-   MSP पर लीगल गारंटी नहीं, बीच का रास्ता तलाशेगी कमेटी


Regards
Team Sis
Any query plz call 9111677775

https://wa.me/919111677775

Videos

Copyright© 2023 | Smart Info Service
Application Download