आज जहां सेंसेक्स करीब 492.75 अंक की तेजी के साथ 67481.19 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 134.70 अंक की तेजी के साथ 20267.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,872 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 2,133 शेयर तेजी के साथ और 1,606 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 133 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 373 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।