आज जहां सेंसेक्स करीब 132.04 अंक की गिरावट के साथ 69521.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 36.50 अंक की गिरावट के साथ 20901.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,885 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 2,197 शेयर तेजी के साथ और 1,570 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 118 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 339 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।