आज शेयर बाजार में गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 900.91 अंक की गिरावट के साथ 63148.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 264.90 अंक की गिरावट के साथ 18857.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इस गिरावट के चलते आज शेयर बाजार की मार्केट कैप करीब 6 लाख करोड़ रुपये कम हो गई है।