News Details

खरगोन में बारिश से कपास चुनाई प्रभावित

2026-09-08 17:00:04
First slide


कसरावद-गोगांवा में बारिश, कपास की चुनाई प्रभावित

खरगोन। जिले में सोमवार रात रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। कसरावद और गोगांवा में करीब डेढ़-डेढ़ इंच बारिश दर्ज की गई। कसरावद में 36 मिमी और गोगांवा में 37 मिमी पानी गिरा। इसके अलावा महेश्वर में 19 मिमी, खरगोन में 12 मिमी और भगवानपुरा में 10 मिमी बारिश दर्ज हुई। बारिश से खेतों में तैयार फसलों पर असर पड़ने की आशंका है।

कपास की चुनाई प्रभावित होने का डर

किसान महेश यादव और बद्रीलाल यादव ने बताया कि खेतों में कपास की चुनाई की तैयारी चल रही है। बारिश होने से कपास में नमी आ जाएगी। इससे चुनाई का काम प्रभावित होने के साथ कपास की गुणवत्ता खराब होने की आशंका है। किसानों को बारिश थमने और खेतों के सूखने का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं, सोयाबीन की फसल को भी नुकसान की आशंका बनी हुई है।

जिले में 26.1 इंच बारिश

भू-अभिलेख कार्यालय के अनुसार, जिले में अब तक कुल 26.1 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है। यह औसत से करीब 5 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल इसी अवधि में 25.7 इंच बारिश हुई थी। हालांकि, जिले की सालाना औसत बारिश 32.6 इंच है। इस लिहाज से सालाना औसत की तुलना में अभी करीब 6.5 इंच बारिश कम है।
तापमान 30 डिग्री से नीचे

पिछले एक सप्ताह से बादल और बारिश के कारण दिन के तापमान में करीब 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे बना हुआ है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।

अगले चार दिन बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले चार दिनों तक पश्चिमी मध्यप्रदेश सहित खरगोन में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। ऐसे में खेतों में तैयार फसलों पर मौसम का असर आगे भी जारी रहने की आशंका है। कपास की चुनाई को लेकर किसानों की चिंता बढ़ सकती है।


और पढ़ें :- रुपया US डॉलर के मुकाबले 31 पैसे गिरकर ₹94.82 पर बंद हुआ



Regards
Team Sis
Any query plz call 9111977771

https://wa.me/919111977775

Related News

Circular

खरगोन में बारिश से कपास चुनाई प्रभावित
Application Download
Whatsapp Contact