News Details

9 दिन देरी से खरगोन पहुंचा मानसून

2026-06-25 15:00:25
First slide


खरगोन में 9 दिन की देरी से पहुंचा मानसून, लगातार दूसरे दिन बारिश; कपास-मिर्च की फसलों को राहत


खरगोन जिले में मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन हल्की से तेज बारिश का दौर जारी रहा। दोपहर के समय कसरावद और झिरन्या के पहाड़ी क्षेत्रों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। बारिश से कपास, मिर्च और मक्का जैसी खरीफ फसलों को बड़ी राहत मिली है, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।


मंगलवार देर शाम पीपलझोपा क्षेत्र में करीब दो घंटे तक तेज बारिश हुई। भारी वर्षा के कारण सड़कों पर लगभग दो फीट तक पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई दुकानों में भी पानी घुस जाने से नुकसान की स्थिति बनी।


इस वर्ष मानसून निर्धारित समय से 9 दिन देरी से जिले में पहुंचा है। पिछले साल प्रदेश में मानसून का प्रवेश 16 जून को हुआ था, जबकि इस बार यह 25 जून के आसपास सक्रिय हुआ। जिले में अब तक केवल 11.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 70 मिलीमीटर कम है।


लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है। बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान लगभग 5 डिग्री सेल्सियस घटकर 34.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अरब सागर से आ रही नमी के कारण मानसून सक्रिय हुआ है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी वर्षा होने के आसार हैं।


और पढ़ें :- नासिक संभाग में कपास बुवाई तेज



Regards
Team Sis
Any query plz call 9111977771

https://wa.me/919111977775

Related News

Circular

9 दिन देरी से खरगोन पहुंचा मानसून
Application Download
Whatsapp Contact