STAY UPDATED WITH COTTON UPDATES ON WHATSAPP AT AS LOW AS 6/- PER DAY

Start Your 7 Days Free Trial Today

News Details

यूपी बनेगा टेक्सटाइल हब, लखनऊ में मेगा पार्क

2026-03-18 17:31:28
First slide


यूपी बनेगा देश का नया टेक्सटाइल हब , लखनऊ में बन रहा मेगा टेक्सटाइल पार्क


उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में औद्योगिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में लखनऊ में एक विशाल मेगा टेक्सटाइल पार्क विकसित किया जा रहा है, जो राज्य को देश के प्रमुख टेक्सटाइल हब के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा।


यह परियोजना केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (PM MITRA) योजना के तहत विकसित हो रही है। इस पार्क के लिए करीब 1,000 एकड़ भूमि अधिग्रहीत की जा चुकी है और बुनियादी ढांचे के विकास पर लगभग 990 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है।


 एक ही जगह पूरी टेक्सटाइल वैल्यू चेन


इस मेगा पार्क की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां ‘फार्म टू फाइबर, फाइबर टू फैब्रिक और फैब्रिक टू फैशन’ तक पूरी टेक्सटाइल वैल्यू चेन को एक ही स्थान पर विकसित किया जाएगा। इससे उत्पादन लागत कम होगी और उद्योगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उत्तर प्रदेश की वैश्विक प्रतिस्पर्धा में स्थिति मजबूत होगी।


 निवेश और रोजगार के बड़े अवसर

देशभर में प्रस्तावित 7 पीएम मित्र पार्कों के लिए अब तक 63,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश में रुचि दिखाई गई है। अनुमान है कि प्रत्येक पार्क से करीब 3 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे प्रदेश के युवाओं को बड़े पैमाने पर नौकरी मिलने की संभावना है।

 बेहतर कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर

सरकार इस प्रोजेक्ट को विश्वस्तरीय सुविधाओं से जोड़ने पर विशेष ध्यान दे रही है। सड़क, बिजली, पानी और लॉजिस्टिक्स की मजबूत व्यवस्था इसे निवेशकों के लिए आकर्षक बनाएगी।

 आत्मनिर्भर यूपी की ओर कदम

यह मेगा टेक्सटाइल पार्क उत्तर प्रदेश को रोजगार देने वाला राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आने वाले समय में यह प्रोजेक्ट निवेश, निर्यात और औद्योगिक विकास के नए आयाम स्थापित कर सकता है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

और पढ़ें:- कपास किसानों के लिए ₹1,718.56 करोड़ की MSP मदद


Regards
Team Sis
Any query plz call 9111677775

https://wa.me/919111677775

Related News

Circular