STAY UPDATED WITH COTTON UPDATES ON WHATSAPP AT AS LOW AS 6/- PER DAY

Start Your 7 Days Free Trial Today

News Details

किसानों के लिए राहत: खरीफ 2026 में बीटी कपास बीज बिक्री को हरी झंडी

2026-04-21 12:56:49
First slide


खरीफ 2026 के लिए बीटी कपास बीज बिक्री को मंजूरी


श्रीगंगानगर। राज्य सरकार ने खरीफ 2026 सीजन हेतु प्रदेश में बीटी कपास हाइब्रिड बीजों की बिक्री को औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय के तहत 34 अधिकृत कंपनियां निर्धारित शर्तों के अनुसार बीज की आपूर्ति कर सकेंगी।


कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल के अनुसार, सफेद मक्खी और कॉटन लीफ कर्ल वायरस के प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर जिलों में इन रोगों के प्रति संवेदनशील बीजों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।


उन्होंने बताया कि कंपनियों को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित कीमतों पर ही बीज बेचने होंगे तथा प्रत्येक पैकेट पर क्यूआर कोड लगाना अनिवार्य होगा। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सहकारी क्षेत्र को बीज आपूर्ति में 15 से 20 प्रतिशत तक प्राथमिकता दी जाएगी।


और पढ़ें :- रुपया 18 पैसे की गिरावट के साथ 93.30 पर खुला.

Regards
Team Sis
Any query plz call 9111677775

https://wa.me/919111677775

Videos