धनतेरस-भाईदूज पर मंडी में कपास की नीलामी होगी, अनाज खरीदी बंद रहेगी
दीपावली पर्व के चलते कृषि उपज मंडी खंडवा में अनाज की नीलामी का काम 6 से 11 नवंबर तक बंद रहेगा। हालांकि, इस दौरान धनतेरस और भाईदूज पर मंडी में केवल कपास की नीलामी होगी।
मंडी प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 6 नवंबर शुक्रवार (धनतेरस) और 11 नवंबर बुधवार (भाईदूज) को मंडी प्रांगण में कपास की नीलामी का कार्य चालू रहेगा। मंडी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 6 से 11 नवंबर तक अनाज की नीलामी पूरी तरह बंद रहेगी। ऐसे में किसान अपनी उपज मंडी में लाने से पहले इस व्यवस्था का ध्यान रखें, ताकि उन्हें परेशानी न हो। मंडी प्रशासन ने कृषकों से इस सूचना को आसपास के अन्य किसानों तक भी पहुंचाने की अपील की है।
और पढ़ें:-