STAY UPDATED WITH COTTON UPDATES ON WHATSAPP AT AS LOW AS 6/- PER DAY

Start Your 7 Days Free Trial Today

News Details

श्रीकरणपुर में नरमा खरीद शुरू, 90 क्विंटल की उठान

2025-11-24 17:44:05
First slide


*श्रीकरणपुर में नरमे की सरकारी खरीद शुरू: पहले दिन CCI ने 4 किसानों से 90 क्विंटल नरमा खरीदा*


श्रीकरणपुर में सफेद सोना कहे जाने वाले नरमे की सरकारी खरीद का शुभारंभ हो गया है। सिंगला इंडस्ट्रीज में भारतीय कपास निगम (CCI) द्वारा नरमे की खरीद की जा रही है। पहले दिन कुल 4 किसानों से लगभग 90 क्विंटल नरमा खरीदा गया।


धानमंडी के वरिष्ठ व्यापारी और नगरपालिका के चेयरमैन रमेश बंसल, सिंगला इंडस्ट्रीज के मालिक सुमित सिंगला, धानमंडी के व्यापारी बंटी सिंगला और गौरव ने मिलकर नरमे की समर्थन मूल्य खरीद का उद्घाटन किया। इस दौरान भारतीय कपास निगम के बाबू विजेंद्र यादव और प्रवीण कुमार मौजूद रहे।


पहले दिन चक 7FF के किसान महेंद्र सिंह पुत्र तारा सिंह का नरमा 7860 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया। इसके अलावा, 43GG के किसान गुरचरण सिंह पुत्र हरपाल सिंह का नरमा 7702 रुपए प्रति क्विंटल और सुखवंत सिंह पुत्र सरदार दिलभाग सिंह का नरमा 7545 रुपए प्रति क्विंटल की दर से CCI ने खरीदा। किसान प्रभजीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह 48F भी नरमा लेकर पहुंचे थे।

CCI के बाबू प्रवीण ने बताया कि सिंगला इंडस्ट्रीज को CCI ने अनुबंध पर लिया है। जो किसान नरमे का पंजीकरण करवा चुके हैं, वे ही किसान सिंगला इंडस्ट्रीज में CCI को अपना नरमा बेचने के लिए आ सकते हैं।

और पढ़ें:-   टेक्सटाइल इंडस्ट्री ने नए लेबर कोड का स्वागत किया


Regards
Team Sis
Any query plz call 9111677775

https://wa.me/919111677775

Related News

Circular