बढ़ते स्टॉक और कमजोर मांग से चीन के कपास बाजार पर दबाव
स्पॉट और वायदा कीमतों में गिरावट; नरमी की संभावना
चीन के कपास बाजार में अक्टूबर 2026 के दौरान गिरावट का दबाव बना रहा। नई फसल की आवक और मिलों की कमजोर परिचालन दरों ने कीमतों को प्रभावित किया। बिनौले सहित कपास (सीड कॉटन) की ऊंची लागत के बावजूद कपास की रुई (लिंट) को पर्याप्त समर्थन नहीं मिला।
कटाई शुरू होने पर कीमतें बढ़ीं, लेकिन शिनजियांग में कटाई और जिनिंग तेज होने से उपलब्धता बढ़ गई। स्पिनिंग और वीविंग मिलें क्षमता से कम काम कर रही हैं। इससे खपत सीमित रही और जिनर्स के मार्जिन पर दबाव बढ़ा।
स्पॉट और वायदा कीमतें
चीन में 3128B-ग्रेड कपास लिंट की स्पॉट कीमत 29 अक्टूबर को लगभग 16,845 युआन प्रति टन रह गई, जो महीने की शुरुआत से 3.2% कम है। झेंगझोऊ एक्सचेंज पर जनवरी कॉटन फ्यूचर्स अक्टूबर में 3.8% गिरकर 15,170 युआन प्रति टन पर आ गया। बाजार नरम।
बढ़ता स्टॉक और आपूर्ति
चीन का कपास भंडार सितंबर के अंत में 1.77 मिलियन टन था। यह 15 अक्टूबर तक 2.61 मिलियन और 23 अक्टूबर तक 2.91 मिलियन टन हो गया। 22 अक्टूबर तक देश की 80.1% फसल कट चुकी थी। शिनजियांग में चुनाई 90% से अधिक होने की रिपोर्ट है। अनुकूल मौसम से काम तेज हुआ।
कमजोर टेक्सटाइल मांग
शिनजियांग में 19 से 25 अक्टूबर के दौरान मशीन से काटी गई सीड कॉटन की औसत कीमत 7.33 युआन प्रति किलोग्राम रही, जो सालाना 16.7% अधिक है। लिंट की नरम कीमतों से जिनर्स की लाभप्रदता प्रभावित हुई।
अक्टूबर के अंत तक स्पिनिंग मिलें 69% और वीविंग मिलें 35% क्षमता पर चल रही थीं। अक्टूबर के मध्य में टेक्सटाइल कंपनियों के पास औद्योगिक कपास का स्टॉक लगभग 831,900 टन था। कमजोर सूत ऑर्डर और सीमित खरीदारी से दबाव बना हुआ है।
बाजार का आउटलुक
निकट अवधि में झेंगझोऊ कॉटन फ्यूचर्स पर हल्का गिरावट दबाव रहने की संभावना है। सीड कॉटन की ऊंची लागत गिरावट को सीमित कर सकती है। टिकाऊ सुधार के लिए सूत ऑर्डर और मिलों की परिचालन दरों में बढ़ोतरी तथा भंडार में कमी जरूरी होगी। मांग में सुधार जरूरी है।
और पढ़ें:- बांग्लादेश में अशांति से धागा और कपड़ा निर्यात प्रभावित होने की आशंका, भारत को मिल सकते हैं नए ऑर्डर